Forbes Real Time Billionaires List Elon Musk Bernard Arnault: टेस्ला, स्टारलिंक और एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज छिन गया है। अब यह ताज फ्रांस के कारोबारी एवं लग्जरी ब्रांड लुई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट के सिर पर सजा है। वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत बन गए हैं। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 207.6 तो वहीं मस्क की कुल संपत्ति 204.7 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट जारी की है।
2022 में भी मस्क से आगे निकल अर्नाल्ट
दुनिया के ये दोनों दिग्गज 2022 से आमने सामने हैं। दिसंबर 2022 में भी अर्नाल्ट ने मस्क को पीछे छोड़ दिया था। जून 2023 में मस्क ने एक फिर पछाड़ दिया था। उस समय अर्नाल्ट की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई थी। केवल एक दिन में ही उन्होंने लगभग 914 अरब रुपए गंवा दिए थे। लुई वितों उनकी कंपनी का मशहूर ब्रांड है।