4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांस में आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, आतंकी ने हमले से पहले लिया पैगंबर का नाम

फ्रांस के शहर कांस में सोमवार को आतंकी हमला हुआ। हमले से पहले हमलावर ने पैगंबर का नाम लेकर धार्मिक नारे लगाए। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने 37 साल के इस अल्जीरियाई हमलावर को गोली मारकर काबू में किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Nov 2021, 4:28 PM IST

france.jpg

नई दिल्ली।

फ्रांस में सोमवार को आतंकी हमला हुआ। यह हमला फ्रांस के शहर कांस में हुआ। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर काबू में किया।

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने हमले से पहले पैगंबर का नाम लेकर कई धार्मिक नारे लगाए। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर के इस हमले से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस आतंकी को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसे काबू में किया जा सका। बताया जा रहा है कि शहर में पुलिस के कार्यालय के सामने हमलावर ने सुबह के समय पैगंबर के नाम पर पुलिसकर्मियों धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:-पहल: UAE में गैर मुस्लिम लोग शरिया नहीं अपने रीति-रिवाज के तहत कर सकेंगे शादी, तलाक और बच्चे गोद लेने के अधिकार भी बदले

वैसे, हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह अल्‍जीरिया का रहने वाला है और उसकी उम्र 37 साल है। उसका कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमलावर कब अल्‍जीरिया से फ्रांस आया था। इस ताजा हमले ने कांस के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटरों के बीच हिंसात्‍मक अपराध और आतंकवाद मुख्‍य मुद्दा हो सकता है।

फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्‍ड ने बताया कि वह सुबह ही घटनास्‍थल पर जा रहे हैं और नेशनल पुलिस और कांस शहर को अपना पूरा समर्थन देते हैं। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी के दौरान पुलिसकर्मियों की जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पहले हमले के समय एक पुलिसकर्मी अपनी कार में बैठा हुआ था, तभी हमलावर ने दरवाजा खोलकर उसे चाकू मार दिया। इस दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें:-जिस मंदिर को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने एक साल पहले तोड़ा था, हिंदू समुदाय उसमें करने जा रहा समारोह, चीफ जस्टिस को दिया खास निमंत्रण, जानिए क्यों

इस हमलावर को एक अन्‍य पुलिसकर्मी ने गोली मार दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। सूत्रों ने बताया कि कांस की पुलिस इस घटना को एक संभावित आतंकी हमले की तरह से देख रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को एक पुलिसकर्मी की चाकू से किए गए हमले में मौत हो गई थी। यह हमलावर ट्यूनिशियाई मूल का नागरिक था। पुलिस ने उसे बाद में गोली मार दिया था।