गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में कनाडा में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। उस पर भी खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लिखे थे। गांधी की प्रतिमा हेमिल्टन के ओंटारियो में एक सिटी हॉल के पास लगी थी, जिसे सुबह-सुबह क्षतिग्रस्त किया गया था। गांधी की प्रतिमा 2012 से इस स्थान पर लगी थी। ध्यान रहे कि पिछले कुछ समय में खालिस्तान समर्थकों की ओर से भारत विरोधी कार्य काफी बढ़ गए हैं।