बांग्लादेशी सेना चाहती है कि देश में सही तरीके से चुनाव हो, जिससे संविधान के अनुसार बनी सरकार को सत्ता मिल सके और देश की स्थिति में सुधार हो। बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बीएनपी (बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी) की भी जल्द से जल्द देश में चुनाव कराने की मांग है। दूसरी तरफ एनसीपी (नेशनल सिटीजन पार्टी) के छात्र नेता युवाओं और इस्लामिक कट्टरपंथियों को दंगे भड़काने के लिए उकसा रहे हैं। यूनुस को सत्ता पर काबिज़ रखने के लिए एनसीपी और बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी एक साथ हैं। ऐसे में चुनाव न कराना, सेना के कामों में दखल देना और बांग्लादेश में स्थिति खराब करने की कोशिश की वजह से यूनुस पर खतरे की तलवार लटक रही है और तख्तापलट की संभावना और मज़बूत हो गई है।