25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / बांग्लादेश में बढ़ी बेरोजगारी, लाखों लोगों ने गंवाई नौकरी

बांग्लादेश में बढ़ी बेरोजगारी, लाखों लोगों ने गंवाई नौकरी

Unemployment In Bangladesh: शेख हसीना के जाने के बाद और बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद से देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। लोगों की नौकरियों पर संकट छा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Mar 2025, 12:38 PM IST

Unemployment in Bangladesh

Unemployment in Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) पिछले साल 5 अगस्त को अपनी बहन शेख रेहाना (Sheikh Rehana) के साथ देश छोड़कर भाग गई थीं। देश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना अपनी बहन के साथ बांग्लादेश से भारत (India) आई थीं और तभी से भारत सरकार की शरण में ही रह रही हैं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर जाने के बाद देश में तख्तापलट हो गया और मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी। हालांकि यूनुस के शासन में बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूनुस सरकार के आने के बाद से देश में बेरोजगारी (Unemployment) बढ़ती जा रही है।

◙ 7 महीने में कपड़े की 140 फैक्ट्रियां बंद

शेख हसीना के जाने के बाद से बांग्लादेश में कपड़ों के बिज़नेस पर बुरी मार पड़ी है। देश के गारमेंट सेक्टर का इस समय बुरा हाल है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 7 महीने में बांग्लादेश में कपड़े की 140 फैक्ट्रियाँ बंद हो गई हैं।


◙ देश छोड़कर भागने को मजबूर हुए फैक्ट्रियों के मालिक

बांग्लादेश में कपड़े की जो फैक्ट्रियाँ बंद हो रही हैं, उनमे से ज़्यादातर शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं की थीं। देश में बढ़ रही राजनीतिक अस्थिरत्ता और मुश्किल आर्थिक हालातों के चलते ये लोग अपनी फैक्ट्रियाँ बंद करके बांग्लादेश छोड़कर दूसरे देशों का रुख रहे हैं।


◙ 1 लाख से ज़्यादा लोग बेरोजगार

बांग्लादेश में कपड़े की 140 फैक्ट्रियाँ बंद होने की वजह से 1 लाख से ज़्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। इनमें ज़्यादातर महिलाएं हैं, क्योंकि बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर में काम करने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या ज़्यादा है।


◙ यूनुस सरकार पर दबाव, स्थिति में नहीं हो रहा सुधार

बांग्लादेश में गारमेंट सेक्टर पर छाए इस संकट से यूनुस सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। सरकार पर इस स्थिति में सुधार करने का दबाव बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है।


◙ मंदी का संकट

कपड़े की फैक्ट्रियों के बंद होने और देश में गारमेंट सेक्टर को लगे इस झटके के चलते बांग्लादेश में मंदी का संकट पैदा हो गया है। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में गारमेंट सेक्टर की अहम भूमिका है और अब जब गारमेंट सेक्टर पर ही मार पड़ रही है, तो देश में मंदी आने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बॉर्डर पार कर रहे 16 आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने किया ढेर