उन्होंने कहा कि रमजान (Ramadan) में जैसे मुसलमान रोजा रखते हैं, वैसे ही उन्हें धरती की रक्षा को भी अपना फर्ज बनाना चाहिए। रोजाना नमाज (Namaz) की तरह पेड़ लगाना भी आदत होनी चाहिए। गौरतलब है कि नसरुद्दीन जिस मस्जिद के ग्रैंड इमाम है, उसके पास से एक नदी बहती है। इस नदी में फैले कूड़े कचरे से निराश होकर उन्होंने खुद इसकी सफाई का आदेश दिया था।