12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात हमलावरों ने सीरिया के गाँव में ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए मचाया कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

Syria Shooting: सीरिया में आपराधिक मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सीरियाई गाँव में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Feb 01, 2025

Syrian village

Syrian village

सीरिया (Syria) को दुनिया में सबसे असुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। कई सालों से सीरिया मिडिल ईस्ट में आतंकियों के लिए एक बड़ा अड्डा रहा है। हालांकि अब इस्लामिक स्टेट (Islamic STate) सीरिया में पहले जितना सक्रिय नहीं है, लेकिन जगह-जगह अभी भी कई आतंकी बसे हुए हैं। इतना ही नहीं, सीरिया में सामान्य अपराध भी कम नहीं है। अक्सर ही सीरिया में आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं और इसी तरह का एक और मामला सीरिया में शुक्रवार को सामने आया है। शुक्रवार को सीरिया में उत्तरी हामा (Hama) ग्रामीण इलाके के अरज़ा (Arza) गाँव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए कत्लेआम मचा दिया।

10 लोगों की मौत

सीरिया में उत्तरी हामा ग्रामीण इलाके के अरज़ा गाँव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए। सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory For Human Rights) ने आज इस बारे में जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने दिया चीन, कनाडा और मैक्सिको को झटका, तत्काल रूप से लगाया टैरिफ

अलावित संप्रदाय के थे लोग

जिस अरज़ा गाँव में शुक्रवार को गोलीबारी हुई, उसमें रहने वाले ज़्यादातर लोग अलावित (Alawite) समुदाय के थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar al-Assad) भी अलावित समुदाय के ही हैं। ऐसे में इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हमलावरों के हमले का मकसद अलावित समुदाय के लोगों की हत्या करना था।

यह भी पढ़ें- अचानक बदला अमेरिका का रुख, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को भेज रहा है बड़ी मदद





बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग