7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hajj 2025: हज यात्रियों के लिए सख्त हुआ सऊदी अरब, नियम उल्लंघन पर लगेगा 4.5 लाख रुपये का जुर्माना

Hajj 2025 permit rules: पवित्र हज यात्रा 2025 की तैयारी जोरों पर है। यह यात्रा 4 जून से 9 जून 2025 के बीच होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Apr 30, 2025

Hajj 2025

Hajj 2025

Hajj 2025 permit rules: सऊदी अरब ने बिना परमिट (Hajj permit rules) के हज यात्रा (Hajj 2025) करने वालों पर कड़े जुर्माने का ऐलान किया है। उल्लंघन करने पर 4.5 लाख रुपये तक जुर्माना, निर्वासन और 10 साल तक सऊदी अरब में प्रवेश पर रोक (Hajj regulations) लग सकती है। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने हज के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपाय करने के लिए कड़े दंडात्मक उपाय (Saudi Arabia Hajj fine) करने की घोषणा की है। इन उपायों के तहत 29 अप्रेल से 10 जून के बीच बिना परमिट हज करने या किसी को इसकी सुविधा देने पर (Unauthorized Hajj) भारी जुर्माना, निर्वासन और प्रवेश प्रतिबंध जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बिना परमिट हज करने पर लगेगा जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति हज का परमिट लिए बिना हज करता हुआ पकड़ा गया, तो 20,000 सऊदी रियाल ( यानि लगभग 4.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम उन लोगों पर भी लागू होगा, जो विज़िट वीज़ा लेकर मक्का या आसपास के पवित्र स्थलों में घुसने की कोशिश करेंगे।

अवैध हज में मदद करने पर भरना होगा जुर्माना

जो लोग दूसरों को अवैध रूप से हज कराने में सहायता करते हैं, जैसे उनके लिए वीज़ा प्राप्त करना, उन्हें ले जाना या उन्हें ठहरने की जगह देना -उन पर 100,000 सऊदी रियाल (लगभग 22.7 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना हर शामिल व्यक्ति के अनुसार बढ़ता जाएगा।

परिवहन व आश्रय देने पर लगेगा जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति अवैध हाजियों को गाड़ी से ले जाता है या होटल, अपार्टमेंट या निजी मकान में उन्हें आश्रय देता है, तो वह भी 22.7 लाख रुपये तक के जुर्माने का पात्र होगा।

देश से बाहर निकाला जाएगा और बैन लगेगा

जो लोग बिना इजाज़त मक्का में घुसते हैं, उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा और अगले 10 वर्षों तक सऊदी अरब में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कोर्ट के आदेश पर जब्त किया जा सकता है वाहन

अगर कोई वाहन अवैध हज यात्रियों को ले जाते हुए पाया जाता है और वह वाहन उन्हीं का है, तो कोर्ट के आदेश पर जब्त किया जा सकता है।

हज 2025: तैयारियों की झलक

भारत से हज यात्रियों के पहले जत्थों ने 29 अप्रेल को रवाना होना शुरू कर दिया है। इन उड़ानों में लखनऊ और हैदराबाद के हज यात्री शामिल हैं। भारत का हज कोटा 2025 में बढ़ कर 1.75 लाख हो गया है, जो पिछले एक दशक में सबसे ज़्यादा है।

देशों से वीज़ा अस्थायी रूप से निलंबित

सऊदी प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित 14 देशों से कुछ विशेष वीज़ा श्रेणियों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसका उद्देश्य अपंजीकृत हज यात्रियों को रोकना और पवित्र स्थलों में भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने दीं शुभकामनाएं

भारत के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पवित्र यात्रा पर जाने वाले 1,22,518 भारतीय तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की है।

ये भी पढ़ें:क्या भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अपना फ़ायदा देख रहा चीन, जानिए ज़मीनी हक़ीक़त