23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / जापान में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत

जापान में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत

Japan Rains: जापान में बारिश ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Sep 2024, 3:15 PM IST

Rain in Japan

Rain in Japan

बारिश का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी तेज़ बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। जापान (Japan) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जापान के इशिकावा (Ishikawa) प्रीफेक्चर में अचानक आई तेज़ बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन गई। इस वजह से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड भी हो गया, जिसके चलते लोग भी फंस गए। साथ ही तेज़ बारिश की वजह से सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

7 लोगों की मौत

जापान के इशिकावा में शनिवार को अचानक आई तेज़ बारिश की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बारिश की वजह से आए लैंडस्लाइड से मरने वाले लोग भी शामिल है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

10 लोग लापता

तेज़ बारिश की वजह से जापान के इशिकावा में 10 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। कुछ लोग तो नदी में बहने की वजह से लापता हो गए। रेस्क्यू टीम सभी को ढूंढने और बचाने की कोशिश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- मोरक्को में पुलिस की कार्रवाई, जब्त की 8 टन से ज़्यादा भांग