रिपोर्ट के अनुसार सन 2010 में दुनियाभर में कुल हिन्दू आबादी 1.2 बिलियन थी तो वहीं आने वाले 2050 तक यह आबादी बढ़ कर 1.4 बिलियन होने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दशक में दुनिया की कुल आबादी में हिन्दुओं की हिस्सेदारी 17.5 प्रतिशत से घट कर 15.3 प्रतिशत होने की उम्मीद है। दुनिया की आबादी के लिहाज से वैश्विक स्तर पर हिन्दुओं की आबादी घटने वाली है। इसके साथ ही सन 2050 तक मुसलमानों की आबादी क्रिश्चियन के बराबर होने का अनुमान है।