Holi Festival Nepal News in Hindi : नेपाल में आयोजित वर्ल्ड यूथ असेंबली ( World Youth Assembly ) में शिरकत कर चुके भारतवंशी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम के गट्स ने बताया कि नेपाल में होली ( Holi in Nepal ) का त्योहार आम तौर पर एक सप्ताह तक चलता है, लेकिन मुख्य गतिविधियाँ पहले तीन दिनों में पूरी होती हैं। नेपाल में होली महोत्सव की कुछ परंपराएं हैं, जो भारतीय परंपराओं से अलग हैं।