Homeless People in USA: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका में बेघर लोगों की संख्या इस साल एक नए रेकॉर्ड पर पहुंच गई है। महंगाई और घरोंं की ऊंची कीमतों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अमेरिकी आवास और शहरी विकास विभाग ने अपने वार्षिक आकलन में कहा कि जनवरी 2024 की रात में अनुमानित 771,480 लोग बेघर थे, जो 2023 से 18 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, ये डेटा एक साल पुराना है लेकिन इसका मतलब ये है कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में प्रत्येक 10,000 लोगों में से कम से कम 23 लोग बेघर हैं।