18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में ढहा घर, 11 लोग घायल

House Collapses In USA: अमेरिका में मंगलवार को एक घर ढह गया। इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Jun 2024, 5:44 PM IST

Syracuse house collapses

Syracuse house collapses

अमेरिका (United States Of America) में मंगलवार को एक घर ढहने का मामला सामने आया है। यह हादसा न्यूयॉर्क (New York) राज्य के सिराक्यूज़ (Syracuse) शहर में दोपहर करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी हैं। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में 13 लोग थे। हादसे के बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो 6 लोग बहार खड़े थे और बाकी लोग मलबे के नीचे फंसे हुए थे। फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला और घायल हुए 11 लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।


दो परिवार के लोग हुए घायल

जो घर ढहा, वो दो मंज़िला था और 7 सदस्यों का एक परिवार उसमें रहता था। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही 6 सदस्यों का एक अन्य परिवार भी वहाँ मौजूद था।

धमाके की वजह से घर ढहा

जानकारी के अनुसार धमाके की वजह से घर ढहा। हालांकि यह धमाका किस वजह से हुआ, अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 9 लोगों की मौत