23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन के हूती विद्रोहियों ने इज़राइल पर किया मिसाइल हमला, डिफेंस सिस्टम ने रोका

Houthi missile attack on Israel: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MI Zahir

•

Updated: 5 Aug 2025, 10:06 PM IST

Houthi missile attack on Israel

यमन के हूती विद्रोहियों के इज़राइल पर मिसाइल हमले के बाद के हालात। ( फोटो: वाशिंगटन पोस्ट.)

Houthi missile attack on Israel: इजराइल और गाजा जंग के चलते यमन के हूती (Houthi ) विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इज़राइल के मशहूर बेन गुरियन एयरपोर्ट (Israel Ben Gurion airport) को निशाना बनाते हुए हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (Houthi missile attack)दागी। हालांकि, इज़राइल की एयर डिफेंस प्रणाली ने समय रहते इसे हवा में ही नष्ट कर दिया। हूती प्रवक्ता याह्या सरिया ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमला गाजा (Gaza conflict) में फिलिस्तीनियों के समर्थन में किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक गाजा में युद्ध और घेराबंदी जारी रहेगी, हूती मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहेंगे। हूती विद्रोही गुट नवंबर 2023 से ही इज़राइली ठिकानों को निशाना बना रहा है। वे लगातार गाजा में फंसे फिलिस्तीनियों के लिए समर्थन जताने के नाम पर मिसाइल और ड्रोन हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

गाजा में जंग न रुकी तो नाकाबंदी खत्म नहीं होगी (Middle East tensions)

सीरिया ने कहा कि हूती समूह तब तक इजराइल पर हमले जारी रखेगा, जब तक गाजा में युद्ध और नाकाबंदी खत्म नहीं हो जाती।

गाजा के साथ एकता के लिए उठाया यह कदम

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाला हूती समूह, गाजा में घिरे फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नवंबर 2023 से इजराइली ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है।

हूती ने'हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल' हमला किया था

गौरतलब है कि 19 जुलाई को, हूती विद्रोहियों ने मध्य इजराइल स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर एक नए 'हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल' हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे इजराइली डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया था।