हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हूती अब तक सऊदी अरब की सेना के कई ठिकानों पर हमले कर चुके हैं। इसके साथ ही अरामको (Aramco) की कई तेल रिफाइनरियों पर भी हमले किए गए हैं, जिससे तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में हूतियों ने सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नजरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमले किए गए हैं।