15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर को 25 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल!

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को अदालत ने अवैध तरीके से बंदूक खरीदने और उसे रखने के मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में हंटर की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे को 25 साल की जेल की सज़ा हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Jun 2024, 6:05 PM IST

Joe Biden with his son Hunter Biden

Joe Biden with his son Hunter Biden

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के बेटे हंटर बाइडन (Hunter Biden) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हंटर पिछले काफी समय से कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं। हंटर पर एक से ज़्यादा मामले चल रहे हैं। हाल ही में हंटर को अदालत ने अवैध तरीके से बंदूक खरीदने और रखने के मामले में दोषी करार दिया है। अवैध बंदूक रखने पर हंटर के खिलाफ 3 मामले हैं जिनमें अदालत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे को दोषी करार दिया गया है। हंटर ने 2018 में यह बंदूक खरीदी थी और उस समय वह ड्रग्स एडिक्ट भी थे। हालांकि हंटर ने कई मौकों पर यह साफ किया है कि उन्होंने कभी भी उस बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन अवैध बंदूक खरीदना और उसे रखना हंटर पर काफी भारी पड़ सकता है।

25 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल

हंटर को अवैध बंदूक खरीदने और उसे रखने के तीनों मामलों में दोषी करार दिया गया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे को 25 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है।


अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे अदालत के फैसले और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने बेटे के अवैध बंदूक रखने के मामले में दोषी पाए जाने पर बयान देते हुए कहा कि वह अदालत के फैसले और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करेंगे।

दूसरे आरोपों का भी हंटर कर रहे हैं सामना

हंटर इसके अलावा दूसरे मामलों का भी सामना कर रहे हैं। इनमें ड्रग्स के इस्तेमाल और टैक्स चोरी के मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भारत से पंगा लेने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति के बदले सुर, अब संबंध सुधारने की कवायद में जुटे मुइज्जू