31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान के समर्थन में पाकिस्तान की सड़कों पर उतरे लोग, सेना के खिलाफ नारेबाजी- चौकीदार चोर है

इमरान खान के लाखों समर्थक पाकिस्तान की सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थक फिर से इमरान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही एक रैली के दौरान इमरान के समर्थन में लोग चौकीदार चोर है के नारे लगाए। वहीं इमरान खान ने अमरीका पर निशाना साधते हुए लोगों को इस समर्थन के लिए धन्यावाद कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Apr 2022, 9:50 AM IST

imran-khan-supporters-massive-protests-against-pakistan-army.jpg

पाकिस्तान में राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसी बीच हजारों लोग इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के विरोध में बीती रात को देश के कई शहरों में रैलियां निकाली। इस रैली के दौरान पाकिस्तान की सड़कों पर 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए गए।

शेख राशिद अहमद ने रैली का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रैली में लोगों को संबोधित कर रहे हैं जिस दौरान लोगों ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए। इसके बाद शेख राशिद अहमद ने लोगों को ऐसे नारे लगाने से रोकते हुए बोले इस मुल्क को बचाना है तो रात में फैसले नहीं करना है दिन की रौशनी में फैसले करना है। ऐसे नारे न लगाओ हम लड़ेगे, अमन से। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 29 को ईद के बाद हर दिन हाल हवेली से जेल भरो अभियान चलाएंगे। आपको बता दे कि यह नारा पहली बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए लगाया था।


इमरान खान ने शेयर किया वीडियो

इमरान खान ट्वीटर के जरिए वीडियो शेयर करते हुए लिखा हमारे इतिहास में कभी भी इतनी भीड़ नहीं आई है,जो बदमाशों के नेतृत्व वाली इम्पोटेड सरकार को खारिज कर दे।


इमरान खान ने अमरीका पर साधा निशाना

इमरान खान ने अमरीका पर निशाना साधते हुए लिखा अमरीका के समर्थन वाले स्थानीय मीर जाफ़र्स द्वारा सत्ता में आने के लिए उकसाया गया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार परिवर्तन का विरोध करने के लिए सभी पाकिस्तानियों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिखाता है कि देश और विदेश में पाकिस्तानियों ने इसे जोरदार तरीके से खारिज कर दिया है।