4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में बढ़ती युवा बेरोजगारी बनी चिंता का कारण, शी जिनपिंग को विरोध का डर

Youth Unemployment In China: चीन में बढ़ती युवा बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है जिससे देश में चिंता भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, इस वजह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी एक डर सताने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Aug 2023, 2:04 PM IST

unemployed_youth_in_china_1.jpg

Unemployed youth in China

चीन (China) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए पिछला कुछ समय कुछ खास नहीं रहा है। कोरोना के बाद से ही चीन में अर्थव्यवस्था पर मार पड़ रही है और पिछले कुछ महीनों में यह मार और भी बढ़ गई है। चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ रही मार से देश के रोजगार पर असर होना भी स्वाभाविक है। और ऐसा हुआ भी है। चीन में अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। और इनमें भी युवा बेरोजगारी सबसे ज़्यादा बढ़ी है।


युवा बेरोजारी से पूरा चीन परेशान

युवा बेरोजारी इस समय चीन की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। पूरा चीन इससे परेशान है, खास तौर पर युवा। डिग्री होने के बाद भी नौकरी न मिलने से चीन के युवा काफी परेशान हैं।

चीन में पिछले कुछ महीनों से बढ़ी बेरोजगारी

रिपोर्ट के अनुसार चीन में अप्रैल में युवा बेरोजगारी का आंकड़ा 20.4% था और यह भी एक रिकॉर्ड था। मई में यह आंकड़ा 20.4% से बढ़कर 20.8% हो गया। जून में यह आंकड़ा बढ़कर 21.3% हो गया। यानी कि चीन में युवा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जुलाई महीने के आंकड़े को शेयर करने के लिए सरकार के आदेश पर संबंधित विभाग ने मना कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि चीन में युवा बेरोजगारी में जुलाई में भी इजाफा ही हुआ है और इसी वजह से जुलाई के आंकड़े को शेयर नहीं किया जा रहा।

शी जिनपिंग को सता रहा विरोध का डर

चीन में लगातार बढ़ रही युवा बेरोजगारी से युवाओं में काफी नाराज़गी है। ऐसे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) को यह डर सत्ता रहा है कि कही देश के युवा विरोध की राह न पकड़ लें।


यह भी पढ़ें- मलेशिया में अपनी ही बेटियों से रेप करने वाले शख्स को हुई 702 साल की जेल