चीन ने कहा कि वो एक बार फिर से अपनी इस बात को दोहराता है कि यारलुंह त्सांगपो (China Dam on Brahmaputra River) पर बनने वाले डैम से पारिस्थिकी पर्यावरण, भूवैज्ञानिक स्थिति और निचले देशों के जल संसाधनों, उनके हित के अधिकारों पर किसी तरह का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। बल्कि इस प्रोजेक्ट से कुछ हद तक, उनकी आपदा रोकथाम और न्यूनीकरण और जलवायु प्रतिक्रिया में मदद मिलेगी।