India Superpower: एशियाई पावर इंडेक्स में सुधार करते हुए भारत एशिया की तीसरी महाशक्ति बन गया है। अर्थव्यवस्था, सैन्य ताकत, कूटनीति और सॉफ्ट पावर के विभिन्न मानदंडों वाले इस इंडेक्स में भारत ने जापान और रूस (Russia) को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एशियाई सुपरपावर इंडेक्स (Asian Superpower Index) में भारत तीसरी, रूस छठी और जापान चौथे नंबर पर है।