25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ के बड़े बोल पर भारत में उनका एक्स अकाउंट बंद

India Blocks Pakistan Defense Minister X Account: भारत सरकार और भारतीय सेना के बारे में पाकिस्तान सरकार के बयान को भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MI Zahir

•

Updated: 29 Apr 2025, 7:07 PM IST

India Blocks Pakistan Defense Minister X Account

India Blocks Pakistan Defense Minister X Account

India Blocks Pakistan Defense Minister X Account: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच ( India Pakistan tensions) भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ (Khawaja Asif) के एक्स अकाउंट को ब्लॉक (India Blocks Pakistan Defense Minister X Account) कर दिया है, क्योंकि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया था। इससे पहले भारत के खिलाफ झूठी और भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

भारतीय सेना पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया था

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन यू ट्यूब चैनलों पर ऐसे वीडियो और कंटेंट डाले जा रहे थे जिनका मकसद भारत की छवि खराब करना, भ्रम फैलाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था। सूचना व प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आईटी नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

कहा था, भारत कभी भी हमला कर सकता है

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ के विवादित बयान के बाद भारत सरकार ने यह सख्त कार्रवाई की है। ख़्वाजा आसिफ़ ने सोमवार को दावा किया था,"पिछले सप्ताह कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद भारत कभी भी हमला कर सकता है। हमने अपनी सेना को तैयार कर लिया है, क्योंकि यह हमला अब निकट भविष्य में संभव है। इस स्थिति को देखते हुए कुछ रणनीतिक निर्णय लिए गए हैं, और उन पर अमल शुरू हो गया है।"

भारत पाकिस्तानी 16 यू ट्यूब चैनल ब्लॉक कर चुका

भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिन पर भारत के खिलाफ "झूठी, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री" प्रसारित करने का आरोप है। सरकार ने यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया, जिसके बाद इन चैनलों पर भारत विरोधी कंटेंट और भ्रामक सूचनाएं फैलाने का सिलसिला तेज़ हो गया था।

भारत की ओर से ब्लॉक किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल

भारत सरकार की ओर से ब्लॉक किए गए चैनलों की सूची में पाकिस्तान के कई नामी मीडिया हाउस और पत्रकार शामिल हैं। डॉन न्यूज,इरशाद भट्टी,समा टीवी,एआरवाई न्यूज,बोल न्यूज,रफ्तार,द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज,समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट,उमर चीमा एक्सक्लूसिव,अस्मा शीराजी, मुनीब फारूक,सुनो न्यूज व राजीनामा। इन सभी चैनलों पर भारत के आंतरिक मामलों पर दुष्प्रचार फैलाने, सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने के आरोप लगे हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सिफारिश पर फैसला

अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह फैसला लिया है। बहरहाल भारत का यह कड़ा कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर गलत सूचना और दुष्प्रचार के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:Gaza Ceasefire Talks: ग़ाज़ा में युद्ध विराम की ओर बड़ा क़दम, क़ाहिरा वार्ता में सामने आई यह चौंकाने वाली बात