14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है भारत का ‘चाइनीज़’ नाम, इसी से इंडिया को बुलाते हैं चीन के लोग, जानिए इसका अर्थ

India Chinese Name: चीन के प्राचीन ग्रंथों में भारत का ये नाम मिलता है, वहीं आज भी चीन के ज्यादातर लोग भारत को इसी नाम से बुलाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 12 Dec 2024, 9:45 AM IST

India Chinese Name People in China Called India by which name

India Chinese Name People in China Called India by which name

India Chinese Name: भारतीय उपमहाद्वीप दुनिया का सबसे पुराना और अहम हिस्सा है। प्राचीन काल में भारत के कई नाम थे, जो आज सिर्फ इतिहास के पन्नों में छपे हुए हैं। इनमें आर्यावर्त, भारतवर्ष, जंबूद्वीप, सप्तसिंधु, भारतखंड, द्रविड़देश, प्रजापति क्षेत्र है। वहीं आज भारत को हिंदुस्तान या इंडिया, भारत के नाम से बुलाया जाता है। लगभग सभी देशों के लोग भी भी भारत को भारत या इंडिया (India) ही बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत को पड़ोसी चीन भारत को एक अलग ही नाम से बुलाता है। चीन के लोग भारत को भारत या इंडिया नहीं कहते हैं। ज्यादातर चीनी लोग (China) भारत के उस नाम से बुलाते हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

चीन में क्या है भारत का नाम?

चीन के लोग भारत को एक प्राचीन नाम ‘तिआनझु’ (Tiānzhú, Tianzhu) से बुलाते हैं।  सिर्फ इतना ही नहीं आज के कुछ चीनी लोग भारत को एक और नाम ‘इंडु’ (Yìndù, Yindu) से बुलाते हैं। इंडु चीन में भारत का एक पारंपरिक नाम है। दरअसल चीन के प्राचीन ग्रंथों में भारत को ‘तिआनझु’ कहा गया है। ये नाम चीन में बौद्ध धर्म के प्रसार के दौरान ज्यादा प्रचलित हुआ था। भारत के मौर्य वंश के सम्राट अशोक ने ही चीन में बौद्ध धर्म का प्रसार किया था। तिआनझु का हिंदी में अर्थ ‘स्वर्गीय भूमि’ या ‘आदर्श स्थान’ है। 

चीन में भारत के ये भी नाम 

भारत का चीन में ‘इंडू’ नाम भारत के अंग्रेजी नाम ‘इंडिया’ से प्रेरित है, जो संस्कृत शब्द ‘सिंधु’ से निकला है। चीन के कुछ ऐतिहासिक संदर्भों में भारत को ‘शेंटू’ भीकहा गया, जो संस्कृत के शब्द ‘सिंधु’ का एक और चीनी रूप है। वर्तमान समय में चीन के ज्यादातर लोग भारत को ‘इंडू’ कहते हैं।

ये भी पढ़ें- सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन में शुरू हो तीसरा विश्व युद्ध!

ये भी पढ़ें- ये देश थे अखंड भारत का हिस्सा, जानिए कब और कैसे हुए अलग