Bangladesh Hindu Leader Murder: उत्तरी बांग्लादेश (Bangladesh) के दिनाजपुर जिले में हिन्दू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेशचंद्र रॉय को उनके घर से अगवा करने के बाद उनकी पीट-पीट कर हत्या होने पर भारत सरकार को बहुत गुस्सा आ गया है। ध्यान रहे कि बांग्लादेश में 58 वर्षीय हिन्दू नेता भाबेशचंद्र रॉय (Bhabesh Chandra Roy) को बुधवार शाम को चार हमलावरों ने उनके घर से अगवा किया। उनकी पत्नी शांतना ने बताया कि उन्हें एक फोन आया जिसमें अपराधियों ने उनकी मौजूदगी की पुष्टि की, और इसके बाद रॉय (Bhabesh Chandra Roy murder news) को दो मोटरसाइकिलों पर अगवा कर लिया गया। बाद में, उनका शव गुरुवार रात को बरामद किया गया, जिसका खुलासा पुलिस और परिवार के सदस्यों ने किया।