लश्कर का खूंखार आतंकी सरगना हाफिज़ पाकिस्तान में ही छिपा है और अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है। सैटेलाइट तस्वीर से इस बारे में खुलासा हुआ है कि हाफिज़ पाकिस्तान के लाहौर में रह रहा है। इस सैटेलाइट तस्वीर में एक इमारत दिखाई दे रही है, जिसमें हाफिज़ का घर है। रिपोर्ट के अनुसार हाफिज़ अपने परिवार के साथ इस घर में रहता है। इस इमारत के ही परिसर में एक दूसरी इमारत भी बनी है, जिसमें हाफिज़ का एक अन्य घर भी है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें हाफिज़ की सुरक्षा करने वाली टीम रहती है। इन दोनों घरों के सामने हाफिज़ का प्राइवेट पार्क है। इतना ही नहीं, दूसरी इमारत में हाफिज़ की मस्जिद और मदरसा भी दिखाई गई है, जिसके नीचे बेसमेंट भी बना हुआ है।