18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Population: इस साल तक सिर्फ भारत में होगी पूरी दुनिया के बराबर की आबादी, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 

India Population: भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया और 2100 तक इसी पॉजिशन पर कायम रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 13 Jul 2024, 10:40 AM IST

India Population

India Population

India Population: संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2060 के दशक की शुरुआत में भारत की आबादी करीब 1.7 अरब तक पहुंच सकती है। इसके बाद इसमें 12 फीसदी तक गिरावट आएगी। इसके बावजूद भारत पूरी सदी तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 50-60 साल में दुनिया की आबादी भी बढऩे की उम्मीद है। यह 2080 के दशक के मध्य में करीब 10.3 अरब तक पहुंच जाएगी, जो 2024 के मुकाबले 8.2 अरब ज्यादा होगी। चरम पर पहुंचने के बाद वैश्विक आबादी में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। सदी के आखिर तक इसके 10.2 अरब होने का अनुमान है।

इस सदी तक बना रहेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश (India Population)

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी (India Population) वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया और 2100 तक इसी पॉजिशन पर कायम रहेगा। इस साल के आखिर तक भारत की आबादी 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। यह 2054 में बढक़र 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी। अनुमान है कि सदी के आखिर तक (2100 में) यह आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी।

बच्चों के मुकाबले बुजुर्ग होंगे ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक 2080 तक दुनिया में 65 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 18 साल से कम उम्र के बच्चों से ज्यादा होगी। 2070 के दशक के आखिर तक 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की वैश्विक आबादी 2.2 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। 2030 के दशक के मध्य तक 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी शिशुओं (एक साल या उससे कम) से ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल वैश्विक प्रजनन दर प्रति महिला 2.3 है, जो 1990 की दर 3.3 से कम है।

ये भी पढ़ें- भारत और चीन के बाद किस देश की है सबसे ज्यादा आबादी , यहां देखें पूरी लिस्ट