पिछले 2 साल से पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे भारत (India) के दुश्मन डर के साये में जी रहे हैं। पाकिस्तान में भारत विरोधी कई आतंकी रहते हैं और उनमें डर का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह है अज्ञात हमलावर, जो भारत के इन दुश्मनों को पाकिस्तान में चुन-चुनकर मार रहे हैं। पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों के इन आतंकियों को मार गिराने के मामले समय-समय पर ही सामने आते हैं। इस वजह से पहले जो आतंकी खुले में भारत को धमकियाँ देते थे, यहाँ तक की रैलियाँ करने से भी नहीं डरते थे, वो अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। पाकिस्तान में रह रहे इन भारत विरोधी आतंकियों को अपनी जान बचाने के लिए डर के साये में जीना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी आए दिन ही ये मारे जा रहे हैं। हाल ही में भारत के एक और दुश्मन को पाकिस्तान में मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट के आतंकी मौलवी एहसानुल्लाह बेग को गोलियों से भूना
हाल ही में भारत विरोधी आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट (Jammu-Kashmir Islamic Front) के आतंकी मौलवी एहसानुल्लाह बेग (Maulvi Ihsanullah Beig) को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। एहसानुल्लाह जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट का सह-संस्थापक भी था और भारत के जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले के अमशीपोरा (Amshipora) गांव का निवासी था। बाद में वह पीओके के रास्ते भागकर पाकिस्तान चला गया था और वहीं से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा था। एहसानुल्लाह को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मार डाला।