अमेरिका (United States Of America) में हाल ही में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया (California) राज्य के सैन मातेओ (San Mateo) शहर में एक आलीशान बंगले में चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। चारों मृतकों की पहचान भी हो गई है। मरने वाले लोगों में भारतीय मूल के 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी (Anand Sujith Henry) और उनकी 40 वर्षीय पत्नी अलाइस प्रियंका (Alice Priyanka) के साथ ही उनके 4 साल के दो जुड़वां बच्चे नोआह (Noah) और नीथन (Neithan) शामिल थे। चारों के शव इनके आलिशान बंगले में मिले हैं जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है।