8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मुस्लिम देश में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं भारतीय 

Best Islamic Country For Tourism: वैसे तो भारतीय पर्यटक दुनिया के कई देशों में घूमने जाते हैं लेकिन इस देश के पर्यटन के लिए उनके दिलों में अलग ही जगह है। ऐसा क्यों है इसके क्या कारण है ये हम आपको बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Indians used to travel most Islamic Country UAE

UAE

Best Islamic Country For Tourism: भारत के लोगों में विदेश घूमने का एक अलग ही शौक होता है, वैसे तो यूरोपीय देश पर्यटन के मामले में सबसे ऊपर रहते हैं लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि भारतीयों के घूमने के लिए उनकी पसंदीदा जगह एक मुस्लिम देश है। ये भारतीय सिर्फ यहां घूमने ही नहीं बल्कि अपनी रोजी-रोटी के लिए भी इस देश में काम करते हैं। ये देश कोई और नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। UAE भारतीयों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस देश के दुबई और अबू धाबी जैसे शहर भारतीयों के पसंदीदा जगहों में गिने जाते हैं।

ये देश ही क्यों भारतीयों में लोकप्रिय

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया के ताकतवर मुस्लिम देशों में गिना जाता है। भारतीयों के लिए यहां का पर्यटन कई मायनों में खास है जिसमें सांस्कृतिक, व्यापारिक अनुभव जुड़े होते हैं। पहला तो UAE भारत के पास स्थित है, UAE के प्रमुख शहरों जैसे अबू धाबी और दुबई के लिए भारत से UAE के प्रमुख शहरों तक की उड़ानें काफी छोटी होती हैं, इससे काफी कम समय में पहुंचा जा सकता है।

दूसरी सबसे बड़ी बात ये है कि UAE के लिए वीज़ा मिलना बेहद आसान है। तीसरा बात ये है कि UAE में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिनकी वजह से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

UAE में वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट स्पॉट

पर्यटन के लिहाज से दुबई का बुर्ज खलीफा, मरीना, डेजर्ट सफारी, पाम जुमेरा, दुबई मॉल, ग्लोबल विलेज, और मिरेकल गार्डन दुनिया भर में मशहूर हैं। वहीं अबू धाबी में शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, फेरारी वर्ल्ड, यास आइलैंड बहुत ज्यादा फेमस हैं। वहं डेज़र्ट सफारी और वाटर पार्क ये भारतीय परिवारों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

इसके अलावा दुबई दुनिया का एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र है और यहां पर भारतीय व्यापारियों की मजबूत मौजूदगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2023 में 60 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक घूमने के लिए दुबई गए थे।

ये भी पढ़ें- अब नहीं होगी कोई सौंदर्य प्रतियोगिता, 35 साल बाद इस देश ने हमेशा के लिए बंद कर दिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट

ये भी पढ़ें- पार्किंग को लेकर पाकिस्तानी ने भारतीय शख्स पर किया जानलेवा हमला, मिली ऐसी सज़ा…मरते दम तक रहेगी याद

ये भी पढ़ें- इस मुस्लिम देश में सबसे ज्यादा रहते हैं हिंदू