9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन में हूतियों के साथ क्यों खड़ा है ईरान? खुद बताई वजह, अमेरिका को भी दिया बड़ा संदेश

Yemen News: यमन संकट के बीच ईरान ने हूती विद्रोहियों को समर्थन देने की वजह बताई। विदेश मंत्रालय ने हमले रोकने, नाकेबंदी खत्म करने और बातचीत से समाधान की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 9 Nov 2026, 2:25 PM IST

Yemen Houthi Conflict

हूती लड़ाके (फोटो- X@alamalikah )

यमन में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने हूती विद्रोहियों को अपना समर्थन देने के पीछे की वजह बताई है। ईरान ने कहा है कि यमन को लेकर उसकी नीति किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने की नहीं, बल्कि वहां शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की है। ईरान का कहना है कि यमन के लोगों के हितों की रक्षा करना और उन्हें अपना भविष्य तय करने का अधिकार देना जरूरी है।

अलग-अलग पक्षों से बात करना जरूरी

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यमन में जारी हिंसा के दौरान आम नागरिकों की मौत पर चिंता जताई है। उन्होंने यमनी नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि मौजूदा संकट का सैन्य कार्रवाई से समाधान नहीं निकाला जा सकता। इसके लिए क्षेत्र के देशों और यमन के अलग-अलग पक्षों के बीच बातचीत जरूरी है।

हूतियों को समर्थन देने के पीछे बताई यह वजह

ईरान लंबे समय से यमन के हूती विद्रोहियों का समर्थन करता रहा है। इसे लेकर अमेरिका, सऊदी अरब और उसके सहयोगी देश लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, ईरान ने एक बार फिर अपने रुख का बचाव किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के मुताबिक, हूतियों के प्रति ईरान का समर्थन किसी राजनीतिक दखल या क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान की यह नीति वास्तविक चिंता, तर्कसंगत सोच और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर आधारित है।

बघाई ने यह भी संकेत दिया कि यमन के संकट को बाहरी दबाव या सैन्य ताकत के दम पर खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए यमन के लोगों और संबंधित क्षेत्रीय पक्षों की सहमति जरूरी है।

हमले रोकने और नाकेबंदी खत्म करने की मांग

इसके अलावा, ईरानी प्रवक्ता ने यमन में बुनियादी सुविधाओं और रिहायशी इलाकों पर हो रहे हमलों को तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम लोगों के घरों और जरूरी ढांचे को निशाना बनाए जाने से मानवीय संकट और गहरा रहा है। बघाई ने यमन पर लगी नाकेबंदी को भी अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे खत्म करने की जरूरत बताई।