7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान ने चेताया – ‘होर्मुज स्ट्रेट में गैर-कानूनी रास्ते जल्द बंद कर दिए जाएंगे’

Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर भी आमने-सामने हैं। इसी बीच ईरान के एक अधिकारी ने होर्मुज स्ट्रेट में गैर-कानूनी रास्तों पर एक बड़ी बात कह दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 07, 2026

Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर कंट्रोल को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। ईरान ने जहाँ शुरू से इस मामले पर अपना रुख साफ रखा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर हमेशा से ही उसका कंट्रोल रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा, वहीँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नेवी का कंट्रोल मानते हैं। ट्रंप के अनुसार अमेरिकी नेवी उनकी मर्जी वाले देशों के जहाजों को ही होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने दे रही है। वहीँ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है और ईरानी अधिकृत रास्तों के अलावा इस रणनीतिक जलमार्ग में अन्य सभी रास्तों को गैर-कानूनी बताया है। अब इस मामले पर एक ईरानी अधिकारी ने बड़ी बात कह दी है।

'होर्मुज स्ट्रेट में गैर-कानूनी रास्ते जल्द बंद कर दिए जाएंगे

आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) के सलाहकार मोहम्मद रेज़ा नकदी (Mohammad Reza Naqdi) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा गैर-कानूनी माने जाने वाले रास्ते जल्द ही पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। ये रास्ते इस रणनीतिक जलमार्ग में मौजूद पथरीले रास्तों में से कुछ को विस्फोट करके और उन्हें नुकसान पहुंचाकर बनाए गए थे और इनका इस्तेमाल तेल की तस्करी करने वाली छोटी नावें करती रही हैं। जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट में पहले से मौजूद कुछ पथरीले रास्तों को विस्फोट करके और नष्ट करके उल्लंघन करने वालों द्वारा बनाए गए इन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।"

कब खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट?

नकदी ने इंटरव्यू के दौरान साफ कह दिया कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरी तरह से कंट्रोल है और इसे तभी खोला जाएगा जब ईरान की सभी शर्तें मान ली जाएंगी। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने भी कुछ समय पहले कहा था कि जब तक ईरान की सभी शर्तें नहीं मान ली जाती, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का सवाल ही नहीं उठता। ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने कुछ दिन पहले अमेरिका को प्रस्ताव दिया था कि उनका देश 7 दिन में फिर से होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए ईरानी बंदरगाहों पर लगी समुद्री नाकेबंदी हटाने की शर्त रखी थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।