दरअसल इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद अली खामनेई ने बीते रविवार को कहा था कि ये अधिकारियों पर निर्भर है कि वो ईरान की शक्ति को इजरायल तक पहुंचाएं और देश के हित में कार्य करें। ईरानी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नेता ने कल कहा कि जबकि इज़राइल ईरान के खिलाफ़ अपनी कार्रवाइयों के प्रभावों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना चाहेगा, ईरान के लिए हमलों को महत्वहीन मानना भी सही नहीं होगा। अली खामनेई ने कहा था कि गाजा और लेबनान में इजरायल के हमलों को रोकने में विफल रहने के लिए कुछ सरकारों और संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया की भी आलोचना की थी।