इजरायल (Israel Defence Force) की सेना ने कहा कि भूमध्यसागरीय तट के पास के एक हिस्से को छोड़कर पूरी सीमा पर सेना मौजूद है। इस गलियारे (Philadelphia Corridor) के भीतर कई 82 शाफ्ट जो सीमा पार नहीं करते थे, (Gaza-Egypt Border) उन्हें भी ढूंढ निकाला गया और उन्हें सेना ने नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि उन्हें यहां पर हमास (Hamas) के रखे गए दर्जनों रॉकेट लांचर मिले जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है। बता दें कि ये क्षेत्र 1978 में हुए समझौते कैंप डेविड की शर्तों के तहत तकनीकी रूप से एक विसैन्यीकृत क्षेत्र है।