सीरिया में शिया-सुन्नी समुदाय की लड़ाई के बीच इजराइल की एंट्री हो गई है। गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध कर रहे इजराइल ने अब सीरिया पर भी आक्रमण शुरु कर दिए है। मंगलवार को सीरियाई सैन्य टैंकों पर हमला करने के बाद अब आज इजराइली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में मौजूद सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ड्रोन हमले किए है। सीरियाई रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज कम से कम दो बार ड्रोन से हमले किए गए है। इन हमलों के डर से सैन्य मुख्यालय में मौजूद अधिकारी तहखाने में छिप गए है। स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, इन हमलों में दो लोग घायल भी हुए है।