16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर अबू हसन अला ढेर

Israel-Hezbollah Conflict: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। हमलों के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 16, 2026

Israel Lebanon Conflict (1)

इजरायल-हिजबुल्लाह में बढ़ा तनाव। फोटो पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स: एक्स यूजर ‘Anadolu English’ स्क्रीनशॉट)

Israel Lebanon Conflict: दक्षिणी लेबनान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज यानी IDF के मुताबिक, टारगेटेड एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर अबू हसन अला को मार गिराया गया है। इस कार्रवाई के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच टकराव और बढ़ने की आशंका है।

दीर एज-जहरानी में टारगेटेड स्ट्राइक

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हमला दक्षिणी लेबनान के दीर एज-जहरानी इलाके में हुआ। IDF ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी। इजरायली सेना के अनुसार, अबू हसन अला हिजबुल्लाह की बदर यूनिट में एक अहम कमांडर था।

इजरायल का आरोप है कि अला इलाके में उसके सैनिकों के खिलाफ ऑपरेशन को निर्देशित करने में सक्रिय था। सेना ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई दक्षिणी लेबनान के अंसार इलाके में हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के बाद की गई।

अंसार में हुई स्ट्राइक में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के बटालियन कमांडर अली समीर अल-हज हसन के मारे जाने की भी जानकारी सामने आई है।

तीन IDF सैनिकों के घायल होने के बाद कार्रवाई

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों का संबंध सीमा पर हुई एक मुठभेड़ से था। इस घटना में तीन IDF सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद इजरायली ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई तेज कर दी।

अंसार हमले के दौरान आम लोगों के हताहत होने की रिपोर्ट भी सामने आई। इस पर IDF और इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सेना को यह जानकारी नहीं थी कि हमले के समय हसन के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे। इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह पर सैन्य ठिकानों में आम लोगों को रखने का आरोप लगाया है।

गाजा से वेस्ट बैंक तक बढ़ा तनाव

इजरायल की कार्रवाई केवल लेबनान तक सीमित नहीं है। गाजा तट पर इजरायली नौसेना ने नए तटीय सुरक्षा ढांचे की घोषणा की है। इसे ‘आयरन वॉल’ नाम दिया गया है। इजरायल का कहना है कि हमास समुद्र के रास्ते हमले की क्षमता दोबारा तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

वेस्ट बैंक में भी तनाव जारी है। कुसरा इलाके के पास इजरायली सुरक्षा बलों ने दो गैर-कानूनी आउटपोस्ट हटाने की कार्रवाई की। इधर, इजरायल-लेबनान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर लेबनान से हमले बढ़े, तो इजरायल भी अपनी कार्रवाई तेज करेगा।

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार को इजरायली हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई और 19 लोग घायल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।