16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी वीडियो मीटिंग में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले विशाल गर्ग फिर चर्चा में, जानें क्या है वजह

Vishal Garg fired as Better.com CEO: वीडियो कॉल पर 900 लोगों की नौकरी छीनने वाले विशाल गर्ग की अपनी ही कुर्सी छिन गई है। बेटर डॉट कॉम ने उन्हें CEO पद से क्यों हटाया? यहां पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
Vishal Garg loses Better.com CEO position.

विशाल गर्ग ने 'बेटर डॉट कॉम' के सीईओ की कुर्सी गंवाई। (Photo- IANS)

Vishal Garg removed as Better.com CEO: करीब पांच साल पहले एक वीडियो मीटिंग के दौरान 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की वजह से चर्चा में रहे भारतीय मूल के अमेरिकी विशाल गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके हाथ में जिस कंपनी की कमान थी, अब उसी कंपनी ने उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद से हटा दिया है। हालांकि, बदली हुई परिस्थितियों में अमेरिका की ऑनलाइन मॉर्गेज कंपनी 'बेटर डॉट कॉम' के संस्थापक और पूर्व सीईओ विशाल गर्ग अपनी कुर्सी वापस पाने के लिए जी-तोड़ कोशिशों में जुट गए हैं।

क्यों की गई कार्रवाई?

'बेटर डॉट कॉम' के बोर्ड के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी विशाल गर्ग को अगस्त की शुरुआत में पद से हटाया गया था। उन्हें हटाने के लिए सभी निदेशकों ने सर्वसम्मति से वोट दिया। उन पर यह कार्रवाई उनके फैसले लेने के तरीके, स्वभाव और विश्वसनीयता की कमी की वजह से की गई है। कंपनी को 2022 से अब तक 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

डैनियल लुईस को दी गई जिम्मेदारी

बेटर होम एंड फाइनेंस के निदेशक मंडल ने 3 अगस्त 2026 को विशाल गर्ग को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटा दिया और उनकी जगह डैनियल लुईस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, विशाल गर्ग ने निदेशक मंडल के इस फैसले को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने डैनियल लुईस पर निदेशक मंडल को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अब अपना पद फिर से पाने के लिए उन्होंने वकील एलेक्स सैपिरो की मदद ली है। उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल को पत्र लिखकर फिर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने की मांग की है।

2021 में 900 कर्मचारियों को निकाला था

विशाल गर्ग ने दिसंबर 2021 में एक वीडियो मीटिंग के दौरान करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की जानकारी दी थी। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का करीब 9 फीसदी हिस्सा था। यह फैसला क्रिसमस से कुछ दिन पूर्व ही लिया गया था, जिसकी काफी तीखी आलोचना हुई थी। इससे कंपनी की साख को भी धब्बा लगा था। लोगों ने विशाल गर्ग के इस फैसले की जमकर निंदा की थी। मामला तूल पकड़ता देख बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी। उस समय उन्होंने कंपनी की आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को इस छंटनी की प्रमुख वजह बताया था।