
Fire in israel
Israel Wildfire 2025: यरूशलम के पास जंगलों में लगी भीषण आग (Israel wildfire) 12000 किलोमीटर तक फैल गई है, जिससे कई लोग झुलस गए हैं। आग की लपटें यरूशलम तक (Jerusalem forest fire) पहुंच गई हैं । इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित (emergency declared) कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता करने (international aid) की अपील की है। यह देश के इतिहास की सबसे बड़ी आग है। जानकारी के अनुसार 30 अप्रेल 2025 को यह आग बेइत शेमेश के पास के जंगलों में लगी, जो तेज़ हवाओं और सूखे मौसम के कारण तेज़ी से फैल गई।
यरूशलम और तेल अवीव को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग, जैसे हइवे 1 को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। धुएं और आग की लपटों के कारण लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क पर ही छोड़ कर भागना पड़ा। आग से कई लोगों के जलने और धुएं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यरुशलम के पश्चिमी हिस्सों एश्ताओल जंगल से आग शुरू हुई । इज़राइली सेना और 160 से अधिक अग्निशमन दल आग बुझाने और राहत कार्यों में जुटे हैं। इटली, क्रोएशिया, स्पेन, फ्रांस, रोमानिया, नॉर्थ मैसेडोनिया और साइप्रस सहित कई देशों ने अग्निशमन विमान और सहायता भेजी है।
जानकारी के मुताबिक अब तक कम से कम 40 लोग घायल हो चुके हैं, और यरूशलम के पश्चिमी इलाके जैसे नेवे शालोम, बेकोआ, टाओज, मेवो होरोन, मिशमार अयालोन और नहशोन से हज़ारों लोगों को निकाल लिया गया है। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आग यरूशलम तक पहुंचने की आशंका जताई है। इज़राइली रक्षा बल (IDF) और दमकल विभाग पूरी क्षमता से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस आपदा के कारण इज़राइल स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस के समारोह रद्द कर दिए गए हैं। प्रशासन ने जनता से आग फैलाने वाली सभी गतिविधियों, जैसे खुले में बारबेक्यू से परहेज़ करने की अपील की है।
हालांकि आग का मुख्य कारण गर्म और शुष्क मौसम बताया गया है, लेकिन आगजनी की आशंका पर भी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को आग लगाने के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास ने भी लोगों को इज़राइली खेतों और जंगलों में आग लगाने के लिए उकसाया था।
Updated on:
1 May 2025, 3:01 PM IST
Published on:
1 May 2025, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.