Hajj 2024: इस्लाम धर्म का बड़ा त्यौहार ईद-अल-अधा 16-18 जून को मनाया जा रहा है। इस पवित्र मौके (Eid-Al-Adha) पर 14 जून से 19 जून तक मक्का में हज यात्रा भी चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 लाख हज यात्री सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का पहुंच रहे हैं। यहां हम आपको इस यात्रा की कुछ खास बातेें बता रहे हैं जो हर हज यात्री के लिए धार्मिक और सामाजिक तौर पर बेहद अहम हैं। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक हज यात्रा का मतलब है काबा तक की जाने वाली यात्रा और इसे इस्लाम धर्म के लोगों को जीवन में एक बार करना ज़रूरी होता है। मान्यता है कि इससे आत्मा को सभी सांसारिक पापों से शुद्धि मिलती है और जीवन में शांति मिलती है। ऐसे में आपकी हज यात्रा सफल हो तो हज यात्रा से पहले और हज यात्रा के समय बहुत बातों का ध्यान रखना पढ़ता हैं।