अफ्रीकी देशों में पिछले कुछ सालों में अपराध और आतंकवाद काफी बढ़ गया है। अक्सर ही इन देशों में इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या (Kenya) में एक बम विस्फोट से हंगामा मच गया है। सोमवार की सुबह केन्या के मंडेरा (Mandera) शहर में एक जोरदार धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार यह एक आईईडी ब्लास्ट था। यह धमाका एक छोटे होटल में हुआ, जो एक पुलिस स्टेशन के बिल्कुल करीब था। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय लोग होटल में नाश्ता कर रहे थे।