31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने फिर किया बवाल, तिरंगे को जलाकर किया अपमान

Khalistan Supporters Insult Indian National Flag Again: खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर लंदन में बवाल मचाया। सिर्फ इतना ही नहीं, खालिस्तानियों ने भारतीय तिरंगे का भी अपमान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Oct 2023, 5:44 PM IST

khalistan_supporters_in_london.jpg

Khalistan supporters in London

जब से खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाया है, तभी से लगातार खालिस्तान समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। भारत को समय-समय पर धमकी देने के साथ ही ये खालिस्तान समर्थक भारत का अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रहे। हाल ही में इन खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में बवाल मचाया। 2 अक्टूबर को खलिस्तन समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान इन अलगाववादियों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए।


तिरंगे का किया अपमान

खालिस्तान समर्थकों के इस समूह ने न सिर्फ लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान भी किया। इन अलगाववादियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर लगे तिरंगे को उतारकर जला दिया। इतना ही नहीं, दल खालसा यूके नाम के खालिस्तान समर्थक संगठन का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने भारतीय तिरंगे पर गोमूत्र डालकर भी इसका अपमान किया।



गुरचरण सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान गुरचरण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात का अन्य प्रदर्शनकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और गुरचरण को अपने साथ ले गई।

परमजीत सिंह पम्मा ने भी उगला जहर

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन में परमजीत सिंह पम्मा भी शामिल हुआ। पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य है और NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान पम्मा ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की संसद ने स्पीकर केविन मैक्कार्थी को पद से हटाया, 234 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा