
Kim Jong Un before returning to North Korea
नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) मंगलवार, 12 सितंबर को रूस (Russia) पहुंचे। 4 साल में यह जोंग उन का पहला विदेश दौरा रहा। इस दौरे पर किम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मिले और दो घंटे तक अहम विषयों पर मीटिंग की। इतना ही नहीं, किम ने पुतिन के साथ अमूर ओब्लास्ट (Amur Oblast) के वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम (Vostochny Cosmodrome) स्पेसपोर्ट का भ्रमण भी किया और रूस की स्पेस एंड रॉकेट टेक्नोलॉजी के बारे में जाना। इस दौरे के दौरान किम ने रूस के फाइटर जेट्स और मिसाइलों को भी देखा। अपने करीब एक हफ्ते के रूस दौरे से किम अपनी स्पेशल ट्रेन में वापस नॉर्थ कोरिया लौट गए। पर किम खाली हाथ वापस नहीं गए।
रूस ने दिए किम को खास गुडबाय गिफ्ट्स
किम के नॉर्थ कोरिया वापस लौटने से पहले उन्हें रूस की तरफ से खास गुडबाय गिफ्ट्स मिले। इन खास गुडबाय गिफ्ट्स में एक हाई क्वालिटी राइफल, कॉस्मोनॉट ग्लव्स, लाइटवेट एंड बुलेटप्रूफ बॉडी आर्मर जिससे सीने, गर्दन, कंधों और ग्रोइन की गोलियों से रक्षा होती है, 5 वन-वे अटैक ड्रोन्स और एक Geranium-25 सैन्य ड्रोन (जिसका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भी इस्तेमाल किया जा रहा है) शामिल हैं।
खास गुडबाय गिफ्ट्स को पाकर खुश हुए किम
जानकारी के अनुसार रूस की तरफ से खास गुडबाय गिफ्ट्स पाकर किम खुश हो गए हैं। किम अपने इस रूस दौरे को एक सफल दौरा मान रहे हैं। किम ने पुतिन को नॉर्थ कोरिया आने का आमंत्रण भी दिया है, जिसे पुतिन ने स्वीकार भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के एयर शो में टकराए दो विमान, दोनों पायलट्स की मौत
Published on:
18 Sep 2023, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.