4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने सीमा की जगह खेतों में तैनात की आर्मी, अपने ही नागरिकों को बिना चेतावनी गोली मारने का दिया आदेश

उत्तर कोरिया इन दिनों भुखमरी से जूझ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि तानाशाह किम जोंग उन ने अगले चार साल तक नागरिकों से सिर्फ एक वक्त का भोजन करने को कहा है। कुछ लोग तो भूख से इतने तड़प रहे हैं कि खेतों में रखा अनाज चुरा ले जा रहे हैं। इन्हीं के लिए तानाशाह ने खेतों में सेना तैनात कर दी है और देखते ही गोली मारने का निर्देश दिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Nov 2021, 8:25 PM IST

kim.jpg

नई दिल्ली।

खतरनाक हथियारों और मिसाइलों पर पैसे उड़ाने वाला उत्तर कोरिया इन दिनों भुखमरी के संकट से जूझ रहा है। खाने की कमी से जूझ रहे भूखे लोग खेतों से फसल चुराने के लिए मजबूर हैं। इस चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों ने फसल चोरों को देखते ही गोली मार देने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक खेतों की रक्षा के लिए सेना की यूनिट तैनात कर दी गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी गोदाम से एंटी-बायोटिक्स की आपातकालीन सप्लाई की चोरी की जांच के बीच फसल चोरी रोकने की मुहिम तेज हुई है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर कोरिया ने जनवरी 2020 में चीन के साथ व्यापार को निलंबित कर दिया था। उत्तर कोरिया और चीन सीमा लंबे समय से बंद है, जिसके चलते देश में खाने-पीने की चीजों की कमी हो गई है। इसका परिणाम यह हुआ कि इस साल उत्तर कोरिया में कई लोगों ने भूख से दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- दुर्लभ मामला: जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे पर्यटक को कमोड में छिपे कोबरा ने डसा, थोड़ी ही देर में गलने लगा उसका यह खास अंग और फिर..

रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में बढ़ रही फसल चोरी को रोकने के लिए उत्तर हैमग्योंग के उत्तरपूर्वी प्रांत में अधिकारियों ने सेना को खेतों में गश्त करने का आदेश दिया है। 9वीं कॉर्प्स दिन-रात खेतों में गश्त कर रही है। देशभर में फसल चोरी व्यापक रूप से बढ़ गई है और अगर अधिकारियों ने इसे जल्द नहीं रोका तो फसल की पैदावार बहुत कम हो जाएगी।

सेना को चोरी रोकने के लिए घातक बल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया गया है। किसी भी घुसपैठिए को सरकारी व्यवस्था के खिलाफ माना जाएगा और उसे बिना किसी चेतावनी के गोली मार दी जाएगी। इस आदेश के बाद खेतों के पास रहने वाले निवासियों में तनाव पैदा हो गया है। लोग डरे हुए हैं कि अगर वे गलती से खेत की ओर चले गए तो उन्हें बिना किसी चेतावनी के गोली मार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- मुर्दाघर का इलेक्ट्रिशियन लाशों के साथ करता था घिनौना काम, महिलाओं के शवों का बनाता था अश्लील वीडियो, जानिए कैसे खुली पोल

उत्तर कोरिया में भूख की समस्या विकराल हो चुकी है। लोग इसकी तुलना 1994 से 1998 के दौरान पड़े विनाशकारी अकाल से कर रहे हैं, जिसमें देश की 23 मिलियन आबादी में से 10 फीसदी की मौत हो गई थी। फसल चोरी को रोकने के लिए नए आदेश से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वे जीवित रहने के लिए खाना तो खाएंगे ही भले उसके लिए उन्हें चोरी करनी पड़े।