14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में लैंडस्लाइड, 12 लोगों की मौत

Pakistan Landslide: पाकिस्तान में आज लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। इस हादसे में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
Landslide in Pakistan

Landslide in Pakistan

भारत (India) ही नहीं, कई देशों में इस समय काफी बारिश हो रही है। इन देशों में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) भी है, जहाँ मानसून छाया हुआ है और इस वजह से जमकर बारिश हो रही है। पिछले कुछ साल में पाकिस्तान में मानसून की वजह से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में इस साल का मानसून भी लोगों पाकिस्तान के लिए चिंता लेकर आया है। मानसून के इस सीज़न में पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामलों के चलते जान-माल का नुकसान हो चुका है। अब आज, शुक्रवार, 30 अगस्त को पाकिस्तान में लैंडस्लाइड का एक और मामला सामने आया है। यह मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले का है, जहाँ पिछले कुछ दिनों से तेज़ बारिश हो रही है। ऐसे में आज सुबह अचानक से ही लैंडस्लाइड हो गया।

12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में आज लैंडस्लाइड होने से एक घर इस हादसे की चपेट में आ गया। इस वजह से 12 लोगों की मौत हो गई।

बचाव टीम ने कई लोगों को बचाया

सरकारी बचाव टीम 'रेस्क्यू 1122' ने लैंडस्लाइड की वजह से फंसे कई लोगों को बचाया। बचाव टीम ने इस हादसे के बारे में बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज़ बारिश की वजह से अपर दीर जिले में आज लैंडस्लाइड हो गया।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर बरकरार, अब तक 52 लोगों की मौत