9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अदन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, दूर तक सुनाई दी आवाज़

Loud Explosion Near Aden Airport: यमन के अदन एयरपोर्ट के पास आज फिर जोरदार धमाका सुनाई दिया है। लोगों को दूर तक इसकी आवाज़ सुनाई दी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 09, 2026

Explosion near Aden airport

अदन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका (Photo - Video Screenshot from @Polti_Sphere)

यमन (Yemen) के हूती विद्रोही (Houthis) सिर्फ सऊदी अरब (Saudi Arabia) पर ही हमले नहीं कर रहे, बल्कि यमन की सरकारी सेना के खिलाफ अपने ही देश में भी हमले कर रहे हैं। दो दिन पहले हूतियों ने यमन के अदन एयरपोर्ट पर हमला किया था। अदन एयरपोर्ट यमन की सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है और देश का बेहद ही अहम एयरपोर्ट है। आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कुछ देर पहले ही एक बार फिर अदन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका सुनाई दिया।

दूर तक सुनाई दी आवाज़

अदन एयरपोर्ट के पास हुआ धमाका काफी जोर का था और इसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी। आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी पुष्टि की। धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिसे दूर तक देखा जा सकता था।

किसने किया हमला?

अदन एयरपोर्ट के पास किसने हमला किया, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इसके पीछे हूतियों का हाथ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा अदन एयरपोर्ट के पास एक सैन्य ठिकाना भी है, जिसे सऊदी अरब की सेना इस्तेमाल करती है और अपनी सैन्य सप्लाई भी रखती है।

क्यों है अदन एयरपोर्ट अहम?

अदन एयरपोर्ट यमन का सबसे अहम इंटरनेशनल एयरपोर्ट है और देश में चल रहे संघर्ष में इसका महत्व बहुत ज़्यादा है। अदन शहर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार की अस्थायी राजधानी है। सना एयरपोर्ट हूतियों के कब्ज़े में होने के कारण अदन एयरपोर्ट सरकार नियंत्रित क्षेत्रों का मुख्य इंटरनेशनल गेटवे है। यह एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों, चिकित्सा उपचार के लिए विदेश जाने वाले मरीजों, छात्रों, कामगारों और मानवीय सहायता के लिए ज़रूरी है। इसके साथ ही सरकार के अधिकारियों की आवाजाही, सैन्य सप्लाई और कूटनीतिक संपर्क के लिए भी यह रणनीतिक रूप से अहम है। यह सरकार की संप्रभुता और बाहरी दुनिया से जुड़ाव के लिए भी ज़रूरी है।

हूती क्यों करते हैं अदन एयरपोर्ट पर हमले?

हूती अदन एयरपोर्ट पर इसलिए हमले करते हैं क्योंकि वो यमन की सरकार को कमजोर करना चाहते हैं। अदन एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हूती विद्रोही अदन को अलग-थलग करने, नागरिक उड़ानों और बाहर से आने वाली मानवीय सहायता को बाधित करने तथा लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग