23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलपीजी टैंकर में भीषण धमाका, पाकिस्तान में हुई 6 लोगों की मौत और 31 घायल

Pakistan LPG Tanker Blast: पाकिस्तान में आज एलपीजी से भरे एक टैंकर में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Jan 2025, 1:02 PM IST

LPG tanker blast in Pakistan

LPG tanker blast in Pakistan

एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) से जुडी घटनाओं के मामले दुनियाभर में ही देखने को मिल रही हैं। ऐसा ही एक हादसा अब पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ है। पाकिस्तान में आज, सोमवार, 27 जनवरी की सुबह पंजाब (Punjab) प्रांत के मुल्तान (Multan) जिले में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार सुबह मुल्तान के हामिदपुर कनोरा इलाके में स्थित औद्योगिक एस्टेट में एलपीजी टैंकर में भीषण धमाका हो गया। इसके बाद टैंकर आग का गोला बन गया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

6 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले में आज एलपीजी टैंकर में हुए धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई। पहले इस घटना में 5 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में बचावकर्मियों को एक और शव मिल गया, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।


यह भी पढ़ें- Jio Coin Vs. Bitcoin: जियो कॉइन हो सकता है भारत का बिटकॉइन को जवाब!


31 लोग घायल

एलपीजी टैंकर में हुए धमाके की वजह से 31 लोग घायल हो गए। घायलों को निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 13 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। जिला आपातकालीन अधिकारी ने जानकारी दी कि निश्तार अस्पताल में इस घटना की वजह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

आसपास के घरों को पहुंचा नुकसान

इस घटना की वजह से आसपास के 20 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। वहीं 70 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। इससे हड़कंप मच गया। फायर डिपार्टमेंट ने मशक्कत के बाद टैंकर में लगी आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- दुनिया की ऐसी जगह जहाँ गुरुत्वाकर्षण नहीं करता काम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग

हवा में फैली गैस

इस हादसे के बाद घटनास्थल के पास हवा में एलपीजी गैस फ़ैल गई है। ऐसे में लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि एहतियातन उस इलाके में बिजली और गैस की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है।

किस वजह से हुआ हादसा?

पुलिस ने जानकारी दी कि एक अवैध एलपीजी रिफिलिंग गोदाम में गैस रिफिलिंग के दौरान यह धमाका हुआ। एलपीजी को एक बड़े गैस बाउजर से छोटे बाउजर और साइट पर कमर्शियल सिलेंडरों में भरा जा रहा था। उस दौरान ही गैस लीक हो गई और इस वजह से धमाका हो गया।