24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले को लेकर हुए बड़े खुलासे, खुद को बताता था असली ओसामा बिन लादेन; ट्रंप को भी दी थी धमकी

Nasire Best Osama bin Laden claims: व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी पर पहले से संदिग्ध गतिविधियों और धमकी भरे ऑनलाइन पोस्ट के आरोप थे, जिसकी जांच एफबीआई और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 24, 2026

White House shooting

हमलावर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा (Photo-X)

White House Shooting: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के वाले हमलावर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, 21 वर्षीय नासिर बेस्ट ने व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा चेकपॉइंट के नजदीक गोलीबारी की, जिसके बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे और पूरी तरह सुरक्षित रहे।

खुद को बताया था असली ओसामा बिन लादेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने पहले सोशल मीडिया पर खुद को असली ओसामा बिन लादेन बताया था और डोनाल्ड ट्रंप को लेकर धमकी भरे पोस्ट भी किए थे। जांच एजेंसियों को उसके ऑनलाइन रिकॉर्ड में ऐसे संकेत मिले हैं जिनमें वह खुद को ओसामा बिन लादेन और कभी-कभी ईश्वर और ईसा मसीह बताता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी व्हाइट हाउस के आसपास कई बार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया था और सुरक्षा कर्मियों से परिसर में प्रवेश के तरीके पूछता रहा था। 

सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया हमलावर

बता दें कि घटना 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी एक रिवॉल्वर लेकर असामान्य तरीके से घूम रहा था और फिर उसने तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस ने उसे ढेर कर दिया। इस गोलीबारी में एक आम नागरिक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

घटना के बाद व्हाइट हाउस को करीब 30 मिनट तक लॉकडाउन में रखा गया। पत्रकारों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप को तुरंत घटना की जानकारी दी गई और बाद में उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

घटना के बाद ट्रंप ने किया पोस्ट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि संदिग्ध का आपराधिक इतिहास रहा है और वह व्हाइट हाउस को लेकर जुनूनी था। उन्होंने भविष्य में और कड़े सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

फिलहाल एफबीआई और मेट्रोपॉलिटन पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, और यह पता लगाया जा रहा है कि हमलावर की मानसिक स्थिति और मकसद क्या था।