
Infant
माता-पिता का उनके बच्चों के साथ बेहद ही खास रिश्ता होता है। ऐसे में माता-पिता न सिर्फ अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, पर उनकी रक्षा भी करते हैं। पर कई माता-पिता अपने बच्चों की रक्षा करने की बजाय दरिंदगी की उस हद तक गिर जाते हैं कि वो अच्छे-बुरे में फर्क भी भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में पाकिस्तान में सामने आया, जहाँ एक पिता शैतान बन गया।
15 दिन की बेटी को ज़िंदा दफनाया
मामला पाकिस्तान के थारूशाह का है। तैय्यब नाम का एक शख्स 15 दिन पहले ही एक बेटी का पिता बना था, पर वह पिता से शैतान बन गया। उसने अपनी ही 15 दिन की बेटी को ज़िंदा दफना दिया।
बच्ची की हुई मौत
तैय्यब के अपनी 15 दिन की बच्ची को ज़िंदा दफनाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची की कब्र को खोदा जाएगा और उसे बाहर निकाला जाएगा।
तैय्यब को किया गिरफ्तार
15 दिन की बच्ची को ज़िंदा दफनाने के जघन्य कृत्य के लिए तैय्यब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आर्थिक तंगी बताई वजह
पुलिस की पूछताछ में तैय्यब ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहा था। ऐसे में उसने अपनी बेटी को ज़िंदा दफना दिया।
यह भी पढ़ें- सौतेला पिता बना दरिंदा, 9 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार
Published on:
09 Jul 2024 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
