Medog Hydropower Tibetan Identity Risk 2025: चीन की ओर से तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनाए जा रहे मेडोग जलविद्युत स्टेशन से तिब्बती पहचान को बड़ा खतरा (Medog Dam Tibet identity risk) पैदा हो गया है। ध्यान रहे कि इसे "सदी की परियोजना" कहा जा रहा है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक यह डैम (Tibetan cultural impact dam) तिब्बती सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भौगोलिक पहचान (Medog hydropower geopolitical implications) को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। इस रिपोर्ट को हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के रिसर्च फैलो जियानली यांग ने लिखा है, जिसे द डिप्लोमैट में प्रकाशित किया गया। यांग ने कहा कि इस परियोजना के पीछे विकास और स्वच्छ ऊर्जा का दावा है, लेकिन इसके पीछे तिब्बती समुदाय की भूमि और जीवनशैली की अनदेखी की जा रही है। रिपोर्ट में चीन की एक और मेगा परियोजना(China Tibet megadam environmental concerns), थ्री गोर्जेस डैम का उदाहरण दिया गया है। इस डैम के कारण 13 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था, ऐतिहासिक स्थल डूब गए थे, और पूरे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचा था।