हालांकि, अमरीका की ओर से भारत में बेस बनाने की खबरों पर भारत ने कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इससे साफ है कि इस रणनीतिक मुद्दे पर भारत अभी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हम इन खबरों को देख, सुन और पढ़ रहे हैं। तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, रणनीतिक मामलों के जानकारों के अनुसार, भारत आसानी से अपने यहां बेस बनाने की अनुमति अमरीका को नहीं देगा।