उनके दिल्ली आगमन से पहले विदेश मंत्रालय के बाहर एक बड़ा बैनर लगाया गया है जिसमें पीएम मोदी और मुइज्जू दोनों हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य एशियाई नेताओं के साथ पीएम मोदी के पोस्टर भी पूरी दिल्ली में लगाए गए हैं। शपथग्रहण समारोह में भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट (Neighborhood First)' नीति के तहत मालदीव के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स सहित पड़ोसी देशों के नेताओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है।