अमेरिका (United States of America) लंबे समय से एक समस्या से जूझ रहा है जिसका नाम गन वॉयलेंस (Gun Violence) है। गन वॉयलेंस, यानी की बंदूक की वजह से हिंसा। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं, गन वॉयलेंस के मामले देखने को मिलते हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर साल कई लोग अमेरिका में गन वॉयलेंस का शिकार बन जाते हैं। अब देश में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। यह घटना मोन्टाना (Montana) राज्य के एनाकोंडा (Anaconda) शहर का है।